नई दिल्ली ,24 मार्च,(आरएनएस)। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चिराग पासवान खगडिय़ा के अलौली ब्लॉक में स्थित अपने पैतृक गांव शहरबन्नी पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने दिवंगत चाचा अर्जुन पासवान को श्रद्धांजलि दी। यह अवसर बेहद गमगीन था, लेकिन इस मौके से सामने आई तस्वीरों ने बिहार की राजनीति में पासवान परिवार के संभावित मिलन को लेकर नई अटकलों को जन्म दे दिया है। शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंचे चिराग ने न केवल अपने चाचा पशुपति कुमार पारस का आशीर्वाद लिया, बल्कि अपनी चाची को गले लगाते हुए उनकी आंखों से आंसू भी छलक पड़े।
पार्टी और परिवार में आई ऐतिहासिक दरार के बाद यह दुर्लभ मौका था जब चिराग पासवान और पशुपति कुमार पारस एक ही छत के नीचे मौजूद थे। जैसे ही चिराग की नजर अपने चाचा पारस पर पड़ी, वह तुरंत आगे बढ़े और श्रद्धापूर्वक उनके पैर छुए। बदले में, पशुपति पारस ने एक अभिभावक की तरह अपने भतीजे के सिर पर हाथ रखा और उन्हें अपना आशीर्वाद दिया।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

