साहिबाबाद ,24 मार्च,(आरएनएस)। गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में सामने आए ष्टष्टञ्जङ्क जासूसी मामले में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और जांच एजेंसियों ने इस मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दिल्ली का समीर उर्फ शूटर, शामली का समीर पठान और गाजियाबाद का शिवराज शामिल हैं।
जांच में सामने आया है कि ये सभी आरोपी पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को संवेदनशील इलाकों के वीडियो और फोटो भेजते थे। एजेंसियों के मुताबिक यह नेटवर्क कई शहरों में सक्रिय था और आरोपियों के जरिए लगातार जानकारी पाकिस्तान तक पहुंचाई जा रही थी।
पुलिस के अनुसार, इन नई गिरफ्तारियों के बाद इस जासूसी नेटवर्क से जुड़े कुल आरोपियों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इन लोगों ने किन-किन जगहों की जानकारी और फुटेज पाकिस्तान तक पहुंचाई और इनके संपर्क में और कौन-कौन लोग थे।
0000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

