हेदायतुल्ला पुरकैत
पाथरप्रतिमा 24 मार्च (आरएनएस)। विधानसभा चुनाव को लेकर बंगाल में सियासी घमासान शुरु हो गया है। राजनीति के लड़ाके मैदान जोर आजमाइश कर रहें है।
ऐसे में दक्षिऩ 24 परगना जिले के पत्थर प्रतिमा कॉलेज के मैदान में तृणमूल प्राथी समीर जाना के चुनाव प्रचार के दौरान तृणमूल सांसद व पार्टी के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने आज वादों के दमदार आगाज करते हुए कहा कि, अगर इस बार फिर तृणमूल कांग्रेस सत्ता में लौटती है, तो 30,हजार करोड़ का कृषि बजट घोषित किया जाएगा। सभा में अभिषेक ने जोर देकर कहा कि इस बार राज्य में भाजपा की सीटों की संख्या 50 से नीचे लानी होगी। इसके अलावा, पाथरप्रतिमा विधानसभा क्षेत्र में, तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार को पिछली बार मिली जीत की बढ़त से ज़्यादा वोटों से जीत हासिल करनी होगी। उन्होंने बताया कि 2021 में, पाथरप्रतिमा सीट से तृणमूल उम्मीदवार 22,134 वोटों की बढ़त से जीते थे, लेकिन इस बार, इस आंकड़े को बढ़ाकर 40,000 करना होगा। यही नहीं अभिषेक बनर्जी ने पार्टी के बीएलओ को लेकर एक घटना के मद्देनजर उन्हें ‘सलाहÓ देते हुए कहा भाई आपलोग मोल-भाव करो। अगर वे 10 हजार की बात करे तो 50 हाजार मांगों। याद रखें पैसे ‘कमलÓ से लो, लेकिन अपना वोट ‘जोड़ा फूलोंÓ को दो। भाजपा के लोगों को लेकर अभिषेक बनर्जी ने कहा, उनके पास तो बूथ में बैठने लिए आदमी तक नहीं हैं। वे और कर भी क्या सकते हैं? खैर, अगर वे आपको बुलाएं, तो उनसे पैसे ले लेना और भाजपा को करारा जवाब देना। अभिषेक बनर्जी ने आज के चुनाव प्रचार के दौरान स्थानीय निवासियों को तृणमूल के पांच वादों की याद दिलाते हुए घोषणा की कि यदि तृणमूल चौथी बार सत्ता में लौटती है, तो इन पांच वादों को तत्काल प्राथमिकता दी जाएगी। इनमें ‘लक्ष्मी भंडारÓ योजना, हर सिर पर पक्की छत, विशेष रूप से ‘आवास योजनाÓ के तहत घर और विधानसभा क्षेत्र के हर ब्लॉक और कस्बे में रहने वालों के लिए घर-घर जाकर चिकित्सा सेवाएं शामिल हैं। इसके अलावा, हर घर तक पाइप से पीने का पानी पहुंचाया जाएगा, भले ही केंद्र सरकार इसके लिए फंड रोक ले। साथ ही सभी बुजुर्ग नागरिकों को वृद्धावस्था पेंशन देने का भी अभिषेक ने वादा याद दिलाया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

