राजनांदगांव 24 मार्च 2026(आरएनएस) शराब के नशे में घर को रणभूमि बनाने वाला बेटा आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पिता से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सीधे जेल भेज दिया, जिससे इलाके में बढ़ते तनाव पर तत्काल ब्रेक लग गया।थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के मुरुम खदान, लखोली में घरेलू विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जब एक युवक रोजाना शराब के नशे में अपने ही परिवार के लिए खतरा बन गया। पिता दीपक शर्मा ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनका बेटा कृष्णा शर्मा लगातार नशे में गाली-गलौज, विवाद और मारपीट करता है। 23 और 24 मार्च को भी आरोपी ने घर में हंगामा किया और जान से मारने की धमकी देकर माहौल बिगाड़ दिया।सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस हरकत में आई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच और पूछताछ की, जिसमें आरोपी की नशे की लत और लगातार हिंसक व्यवहार की पुष्टि हुई। स्थिति ऐसी बन गई थी कि कभी भी बड़ा अपराध हो सकता था, इसलिए पुलिस ने बिना देर किए सख्त कदम उठाया।पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चल रहे अभियान के तहत आरोपी कृष्णा शर्मा (22) को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही धारा 126 और 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर इस्तगाशा तैयार किया गया और आरोपी को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने तुरंत जेल वारंट जारी किया, जिसके बाद आरोपी को जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की हरकतों से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।यह कार्रवाई साफ संदेश देती है कि घरेलू हिंसा और नशे में उत्पात अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ऐसे असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखे हुए है
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

