देहरादून,24 मार्च (आरएनएस)। वर्षवार भर्ती की मांग को नर्सिंग बेरोजगारों का मंगलवार को धरना 110वें दिन भी जारी रहा। अभ्यर्थियों ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि ठोस निर्णय न होने से हजारों युवाओं का भविष्य अधर में है और कई अभ्यर्थी अब आयु सीमा पार करने की स्थिति में पहुंच चुके हैं। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि रिक्त पदों को आईपीएचएस मानकों के आधार पर नियमित वर्षवार क्रम में भरा जाए। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक आंदोलन समाप्त नहीं होगा। इस दौरान नवल पुंडीर, सरिता जोशी, प्रवेश रावत, स्तुति, प्रिया, भास्कर और नितेश व्यास सहित कई अभ्यर्थी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

