देहरादून,24 मार्च (आरएनएस)। शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के बी.एससी. कृषि प्रथम वर्ष के छात्रों ने उत्तरांचल विश्वविद्यालय में आयोजित किसान मेले का शैक्षिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक खेती, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन और नर्सरी प्रबंधन जैसी उन्नत तकनीकों से रूबरू कराना था। विशेषज्ञों से बातचीत कर छात्रों ने कृषि नवाचार और स्टार्टअप की संभावनाओं को समझा। इस सफल आयोजन के लिए संस्थान परिवार ने निदेशक प्रो. (डॉ.) टी.एस. सिंधु, एकेडमिक हेड और समस्त संकाय सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

