देहरादून,24 मार्च (आरएनएस)। गढ़वाली भाषा के प्रख्यात साहित्यकार, नाटककार एवं रंगकर्मी गजेन्द्र नौटियाल को उनकी पुस्तक “चार रेखड़ा” के लिए वर्ष 2025 का प्रतिष्ठित ‘उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मानÓ (भवानीदत्त थपलियाल पुरस्कार) प्रदान किया जाएगा। उत्तराखंड भाषा संस्थान की निदेशक मायावती ढकरियाल की ओर से इसकी घोषणा की गई। पुरस्कार के तहत ?1,00,000 की धनराशि, सम्मान-चिह्न, सम्मान-पत्र एवं अंगवस्त्र भेंट किए जाएंगे। सम्मान समारोह 30 मार्च सोमवार को आयोजित होगा। गजेन्द्र नौटियाल का जन्म छह अप्रैल 1964 ग्राम सेमल्थ, टिहरी गढ़वाल में हुआ। उन्होंने मंच, रेडियो, नुक्कड़, मुखौटा और कठपुतली पांचों नाट्य विधाओं में सृजन किया है। वे 53 से अधिक मौलिक नाटक लिख चुके हैं और 1600 से अधिक गाँवों में उनके नाटकों का मंचन हो चुका है।उनके नाटक सामाजिक, सांस्कृतिक और जनजागरूकता विषयों पर आधारित हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

