देहरादून,24 मार्च (आरएनएस)। कांग्रेस के पूर्व विधायक राजकुमार और पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से मुलाकात की। उन्हें मंत्री बनने की बधाई दी और प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार के लिए ज्ञापन सौंपा। कहा कि मरीजों को निजी अस्पतालों के महंगे इलाज से बचाने के लिए आईसीयू बेड बढ़ाने, स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन बढ़ाने और गायनी व यूरोलॉजी विभाग को मजबूत किया जाए। अस्पतालों में डॉक्टरों, टेक्नीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर और सफाई कर्मियों की कमी व ओपीडी की लंबी लाइनों का मुद्दा उठाया। इस दौरान विवेक चौहान और नमन भी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

