देहरादून,24 मार्च (आरएनएस)। महादेवी कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में छात्राओं के लिए आधुनिक कंप्यूटर लैब और हरिश्चंद्र वंशीय समिति के सौजन्य से निर्मित तीन शौचालयों का उद्घाटन माध्यमिक निदेशक डॉ. मुकुल सती ने किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कंप्यूटर शिक्षा को छात्राओं के कौशल विकास के लिए अनिवार्य बताया। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, प्रबंधक जितेन्द्र सिंह नेगी, हरिश्चंद्र वंशीय समिति की मृदुला रस्तोगी, शिल्पी रस्तोगी व पीयूष रस्तोगी, विद्यालय की अध्यक्षा डॉ. सौम्या गोयल, सहायक प्रबंधक शोभित मांगलिक, प्रवीन जैन और प्रधानाचार्या डॉ. सीमा रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

