रुद्रपुर,24 मार्च (आरएनएस)। मेट्रोपोलिस रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच में सभी नामांकन वैध पाए गए। बुधवार को नामांकन से संबंधित आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। सोमवार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और चार सदस्य पदों सहित कुल 8 पदों के लिए 30 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया। इससे पहले एसडीएम कोर्ट में कुल 46 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। अध्यक्ष पद के लिए सुमन बोरा, शंकर सिंह पटवाल, देवेन्द्र शाही और वीरेन्द्र सिंह मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद पर विक्रांत फुटेला, पीयूष भाटिया और मधुराय ने दावेदारी पेश की है। सचिव पद के लिए राजीव भटनागर, वीर पाल, पीयूष भाटिया, पूनम वर्मा और हितेश लालवानी ने नामांकन किया है। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए बिहारी लाल, प्रवीण कोठारी, पूनम वर्मा, अतुल जोशी और जितेंद्र नाथ सिंह चुनाव लड़ेंगे। चुनाव अधिकारी तहसीलदार दिनेश कुटोला के अनुसार, सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। 29 मार्च को सुबह 8 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान मेट्रोपोलिस आरडब्ल्यूए के कम्यूनिटी हॉल में संपन्न होगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

