रुद्रपुर,24 मार्च (आरएनएस)। खटीमा के चिकित्सक डॉ. ललित सिंह को अमेरिकन कॉलेज ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन ने अपनी प्रतिष्ठित फैलोशिप एफसीसीएम से सम्मानित किया। अमेरिका के शिकागो शहर में 23 मार्च को आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में यह सम्मान उन्हें दिया गया। डॉ. ललित वर्तमान में एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज बरेली (उत्तर प्रदेश) के रेस्पिरेटरी एवं क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। यह सम्मान अमेरिका के शिकागो शहर में 23 मार्च को आयोजित सोसायटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन के 55वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अमेरिकन कॉलेज ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन ने अपने प्रतिष्ठित फैलोशिप एफसीसीएम से सम्मानित किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

