पिथौरागढ़,24 मार्च (आरएनएस)। पिथौरागढ़ के सीमांत में सेना की 12 कुमाऊं पूर्व सैनिक रैली का आयोजन करेगी। मंगलवार को सेना से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 27 मार्च को प्रस्तावित रैली में जिले भर से पूर्व सैनिक, वीरांगनाएं और उनके आश्रित शामिल होंगे। इस दौरान उनकी पेंशन, दस्तावेज, बैंक संबंधी आदि समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाएगा। साथ ही रैली में सेना की ओर से उनके लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

