रुड़की,24 मार्च (आरएनएस)। एक महिला ने एक युवक पर पुत्री पर झूठे आरोप लगाकर सगाई तुड़वाने के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला ने तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री की सगाई एक गांव निवासी युवक के साथ कुछ दिन पहले ही तय की थी। आरोप है कि एक युवक उसकी पुत्री के बारे में गलत आरोप लगाकर उसके मंगेतर को फोन कर सगाई तोडऩे के लिए उकसा रहा है। महिला के अनुसार, उसकी पुत्री के विवाह में अब मात्र 10 दिन शेष हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

