पौड़ी,29 मार्च (आरएनएस)। जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, घुड़दौड़ी को समग्र व मूल्य-आधारित शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली स्थित एआईसीटीई मुख्यालय में आयोजित कुलपतियों के सम्मेलन में संस्थान को यह सम्मान प्रदान किया गया।संस्थान के निदेशक प्रोफेसर डॉ. वीके बंगा व यूएचवी सेल के समन्वयक केडी नारायण ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य उच्च शिक्षण संस्थानों में मानवीय मूल्यों को शिक्षा प्रणाली में समाहित करते हुए समग्र एवं मूल्य-आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना था। कहा कि यह सम्मान संस्थान के विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों और सभी सहयोगियों के सामूहिक समर्पण और सतत प्रयासों का परिणाम है। संस्थान निदेशक ने कहा कि यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज को शिक्षा प्रणाली में समाहित करना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलना अत्यंत प्रेरणादायक है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

