पौड़ी,29 मार्च (आरएनएस)। जिला शाखा में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के साथ पहली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को सुदृढ़ करना, चिकित्सकों की समस्याओं पर विचार-विमर्श करना व राज्य स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। शनिवार को आयोजित बैठक में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ. रमेश कुंवर ने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाना एक सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना चुनौतीपूर्ण जरूर है लेकिन चिकित्सक हर परिस्थिति में सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि जिले से पहली धन्यवाद यात्रा की शुरुआत हो चुकी है।संघ के महासचिव डॉ. यशपाल तोमर ने कहा कि इस पहल के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. शिव मोहन शुक्ला, जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. एलडी सेमवाल, जिलाध्यक्ष डॉ. निशांत गर्ग, महासचिव डॉ. सौरभ बौंठियाल आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

