रुड़की,24 मार्च (आरएनएस)। हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई की ओर से हज यात्रियों की तीसरी किस्त निर्धारित कर दी गई है। उत्तराखंड राज्य हज समिति के ईओ मो. आरिफ ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई के माध्यम से कुर्बानी करने वाले हज आवेदकों को 86,580 प्रतिहज आवेदक तथा कुर्बानी नहीं करने वालों को 69,300 प्रतिहज आवेदक जमा करनी है। तीसरी किस्त की धनराशि जमा करने की अन्तिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है। धनराशि जमा करने के बाद पे-इन-स्लिप अतिशीघ्र उत्तराखंड राज्य हज समिति हज हाउस पिरान कलियर में जमा कराया जाना अनिवार्य है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

