रुड़की,24 मार्च (आरएनएस)। डीएम मयूर दीक्षित हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज, धनौरी में शिक्षक की भूमिका निभाकर छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान किया और सवाल-जवाब के माध्यम से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए ईमानदारी और एकाग्रता जरूरी है। अधिक पढऩे से ज्यादा जरूरी है कि पढ़ाई पर फोकस किया जाए। उन्होंने युवाओं से मोबाइल और नशे से दूर रहने की अपील भी की। इस दौरान एक छात्रा ने आंखों की कमजोर रोशनी को लेकर सवाल किया, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगता कभी भी सफलता में बाधा नहीं बनती। वहीं, एक छात्र के एमबीए के बाद प्रशासनिक सेवाओं में जाने के सवाल पर उन्होंने बताया कि उन्होंने भी एमबीए किया है। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. मुनेंद्र सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

