रुड़की,24 मार्च (आरएनएस)। खानपुर ग्राम पंचायत में मुख्य मार्ग पर पिछले कई दिनों से कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। जिसकी वजह से दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों ने कूड़ा हटाए जाने की मांग की है। बताते चलें कि खानपुर ग्राम पंचायत में खंड विकास कार्यालय, थाना खानपुर व खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अलावा भी कई सरकारी भवन खुले हुए हैं। लेकिन उसी सरकारी भवन तक पहुंचने के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों व ग्रामीणों को मुख्य मार्ग पर पिछले कई दिनों से लगे कूड़े के देर से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि कूड़े के ढेर से दुकानदारों व राहगीरों को परेशानी हो रही है। बावजूद ग्राम प्रधान द्वारा कूड़े के ढेर को नहीं हटवाया जा रहा है। आलम यह है कि रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों व ग्रामीणों को धूल व दुर्गंध के बीच से होकर जाना पड़ रहा है। उनका कहना था कि नाला सही प्रकार से साफ नहीं किया गया है। जिसकी वजह से अभी भी नालों में पानी भरा हुआ है। इसके साथ ही नाले के ऊपर कुछ स्थानों पर स्लैप भी नहीं डाली गई है। जिसकी वजह से नाले में बच्चों के गिरने का खतरा भी बना हुआ है, रास्ते से गुजरने वाले संदीप कुमार, नितिन कुमार, नरेंद्र चौधरी, सतबीर चौधरी, दुष्यंत चौधरी सुनील कुमार, अर्जुन कुमार व अवधेश कुमार आदि का कहना था कि सड़क पर पड़े कूड़े के ढेर को तत्काल हटाया जाना चाहिए नहीं तो वह इसकी शिकायत सीएम पोर्टल व एसडीएम लक्सर से करेंगे। उधर एसडीएम सौरभ असवाल ने बताया कि वह ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित सरकार के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। उन्हें भी रास्ते में कूड़ा दिखाई दिया है। ग्राम प्रधान को तत्काल कूड़ा हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

