रुड़की,24 मार्च (आरएनएस)। मंगलौर पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश पर वर्ष 2011 में धोखाधड़ी के एक मामले में जब्त किए गए सरिए की नीलामी की गई। नीलामी के लिए न्यायालय द्वारा एक कमेटी का गठन किया गया था। जिसमें क्षेत्राधिकारी मंगलौर,तहसीलदार रुड़की व प्रभारी निरीक्षक मंगलौर शामिल थे। मंगलवार को कोतवाली परिसर में आयोजित इस नीलामी में कई बोलीदाताओं ने भाग लिया। लंबी प्रक्रिया के बाद, नूर आलम निवासी बिझौली ने सर्वाधिक 5 लाख 31 हजार रुपये की बोली लगाई। इसके बाद कमेटी द्वारा उनके पक्ष में नीलामी छोड़ दी गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

