० अंबिकापुर की घटना पर 6 सदस्यीय टीम करेगी जांच, पूर्व मंत्री अरुणजीत भगत को सौंपी जिम्मेदारी
रायपुर/अंबिकापुर, 24 मार्च (आरएनएस)। अंबिकापुर स्थित संजय वन वाटिका में हिरणों की मौत के मामले को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गंभीर रुख अपनाया है। इस घटना की जांच के लिए कांग्रेस ने 6 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। जारी आदेश के अनुसार, इस समिति का नेतृत्व पूर्व मंत्री अरुणजीत भगत करेंगे। उनके साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, पूर्व श्रम कल्याण अध्यक्ष सफी अहमद, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री हितेन्द्र मिश्रा, जिला कांग्रेस महामंत्री अनूप मेहता और हेमंत तिवारी को सदस्य बनाया गया है। बताया गया है कि अंबिकापुर के संजय वन वाटिका में आवारा कुत्तों के हमले में करीब 15 हिरणों की मौत हो गई थी। इस घटना को कांग्रेस ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच समिति गठित की है। समिति को निर्देश दिए गए हैं कि वे मौके पर जाकर वन विभाग के अधिकारियों और स्थानीय लोगों से चर्चा करें, घटना की वास्तविक स्थिति का पता लगाएं और जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपें। इस कार्रवाई को वन्यजीव संरक्षण और प्रशासनिक जिम्मेदारी तय करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

