सक्ति,24 मार्च (आरएनएस)। जैजैपुर थाना क्षेत्र के जुनवानी गांव की घटना, हादसा या साजिश—जांच में जुटी पुलिस
सक्ति 7
सक्ति जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र के जुनवानी गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 10 साल की मासूम बच्ची का शव उसके ही घर के बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है।
मृत बच्ची कक्षा चौथी की छात्रा थी। घटना के बाद परिवार में गहरा शोक व्याप्त है, वहीं पूरे गांव में भी दहशत और मातम का माहौल बना हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही जैजैपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्ची की मौत किसी हादसे के कारण हुई है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
००००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

