0बस्तर कनेक्टिविटी और विकास के लिए लंबित परियोजनाएं जल्द शुरू करने की मांग
रायपुर/नई दिल्ली,छत्तीसगढ़ की लंबित रेल परियोजनाओं को लेकर राज्यसभा में आवाज उठी है। सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि प्रदेश की कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाएं वर्षों से केवल कागजों तक सीमित हैं और अब तक जमीनी स्तर पर काम शुरू नहीं हो पाया है।
उन्होंने विशेष रूप से दल्ली-राजहरा से रावघाट होते हुए जगदलपुर तक प्रस्तावित रेल लाइन का उल्लेख करते हुए कहा कि यह परियोजना बस्तर क्षेत्र के विकास और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए अत्यंत जरूरी है। इसके अलावा खरसिया-धर्मजयगढ़ और गेवरारोड-पेंड्रारोड रेल लाइनों की घोषणा के बावजूद प्रगति नहीं होने पर भी उन्होंने चिंता जताई।सांसद शुक्ला ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ क्षेत्र की लंबे समय से लंबित सारंगढ़-रायपुर-झारसुगुड़ा रेल परियोजना का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि इस परियोजना का सर्वेक्षण वर्ष 2010 में ही पूरा हो चुका था। उस समय इसकी लंबाई करीब 310 किलोमीटर और अनुमानित लागत 161 करोड़ रुपए तय की गई थी, लेकिन 15 वर्षों बाद भी यह परियोजना फाइलों से बाहर नहीं निकल पाई है।उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि इन परियोजनाओं का जल्द निरीक्षण कराकर काम शुरू किया जाए, क्योंकि यह सिर्फ रेल लाइन नहीं बल्कि क्षेत्रीय विकास और दो राज्यों के बीच आर्थिक संपर्क को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

