0घायल बालक से की मुलाकात, एक आरोपी हिरासत में, अन्य की तलाश जारी
बलौदाबाजार,24 मार्च (आरएनएस)। बलौदाबाजार जिले में सीमेंट फैक्ट्री में 12 वर्षीय बालक के साथ हुई मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के बाद प्रदेश के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा जिला अस्पताल पहुंचे और घायल बच्चे का हालचाल जाना।मंत्री वर्मा ने बालक और उसके परिजनों से बातचीत कर उन्हें सांत्वना दी और डॉक्टरों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक छोटे बच्चे के साथ सुरक्षा गार्डों द्वारा बर्बरता की गई है, जो बेहद निंदनीय है।मंत्री नेस्पष्ट किया कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए प्रशासन ने फैक्ट्री प्रबंधन को भी निर्देश दिए हैं।जानकारी के अनुसार, रवान स्थित एक सीमेंट प्लांट में नाबालिग बालक आम तोडऩे के लिए दीवार पर चढ़ा था। इसी दौरान सुरक्षा गार्डों ने उसे पकड़कर चोरी का आरोप लगाते हुए बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गार्ड को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फैक्ट्री प्रबंधन से भी जवाब मांगा गया है।
०००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

