आदित्य धर निर्देशित धुरंधर 2, बॉक्स ऑफि़स पर उम्मीदों से कहीं ज़्यादा शानदार परफॉर्म कर रही है. रणवीर सिंह स्टारर ये फिल्म देश और दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. धमाकेदार ओपनिंग वीकेंड के बाद इसने पहले मंडे टेस्ट में भी टॉप किया है और जबरदस्त कलेक्शन के साथ कई फिल्मों का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया है. इसी के साथ चलिए यहां जानते हैं धुरंधर 2 ने 5वें दिन वर्ल्डवाइड कितनी कमाई कर डाली है.
रणवीर सिंह की स्पाई एक्शन थ्रिलर धुरंधर 2 की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है. इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि शानदार ओपनिंग वीकेंड के बाद इसे देखने के लिए वीकडेज में भी भारी संख्या में दर्शक थिएटर पहुंच रहे हैं और इसी के साथ इसके कलेक्शन रजिस्टर के आंकड़े भी बढ़ते जा रहे हैं. रिलीज के महज 5 दिनों में इस फिल्म ने इतनी ज्यादा कमाई कर डाली है कि ये अपने प्रीक्वल के रिकॉर्ड को तोडऩे से बस कुछ ही दूर रह गई है.
धुरंधर 2 की विदेशों में कमाई की बात करें तो इसने 210.00 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 829.76 करोड़ तक पहुंच गया है. इसके साथ ही, फिल्म ने शुरुआती बॉक्स ऑफिस रफ़्तार के मामले में कई बड़ी हिंदी और पैन-इंडिया रिलीज़ फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है – जिनमें पठान, जवान, केजीएफ 2 और आरआरआर शामिल हैं। और इस तरह यह हाल के सालों में सबसे तेज़ी से कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है. इन सबके बीच फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर 2 ने 5वें दिन भारत में 20,382 शो में कुल 65.00 करोड़ रुपये नेट कमाए हैं. ये पिछले दिन के नेट कलेक्शन 114.85 करोड़ से 43.4 प्रतिशत कम है. इसके साथ ही, इसका कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 619.76 करोड़ हो गया है, जबकि अब तक का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 519.12 करोड़ रुपये है.
धुरंधर 2 हर दिन इतिहास लिख रही है. रिलीज के महज 5 दिनो में विदेशों में 800 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली ये बॉलीवुड की सबसे तेज फिल्म बन गई है. अब इसका टारगेट 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री करना है. फिल्म जिस रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर दौड़ रही है उसे देखते हुए दूसरे वीकेंड से पहले ही फिल्म ये आंकड़ा छू लेगी. इसी के साथ धुरंधर 2 अपने प्रीक्वल के वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ के रिकॉर्ड को तोडऩे के करीब पहुंच जाएगी. फिलहाल फिल्म की धुआंधार रफ्तार देखते हुए लग रहा है कि ये दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली आमिर खान दी दंगल को भी धूल चटा देगी.
धुरंधर: द रिवेंज रिकॉर्ड तोडऩे की होड़ में है. पिछले 48 घंटों में, इसने दुनिया भर में 8 बॉलीवुड फि़ल्मों को पीछे छोड़ दिया है. इस लिस्ट में संजू (541.76 करोड़), पद्मावत (560 करोड़), टाइगर जि़ंदा है (562.12 करोड़), सैयारा (570.67 करोड़), केजीएफ चैप्टर 2 हिंदी (583.85 करोड़), सुल्तान (589 करोड़), धूम 3 (601 करोड़), और गदर 2 (685.19 करोड़) शामिल हैं. अब यह दुनिया भर में अब तक की 13वीं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फि़ल्म बन गई है! यह स्पाई एक्शन थ्रिलर अब टॉप 10 में अपनी ऑफिशियल एंट्री करने के लिए स्त्री 2 (884.45 करोड़) को चुनौती दे रही है.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

