0-1600 करोड़ के आसपास होगा बजट
0-बजट में जनविरोधी कार्यों का किया जाएगा विरोध : तिवारी
रायपुर, 25 मार्च (आरएनएस)। नगर निगम के निर्वाचित जनप्रतिनिधि सभा मेयर द्वारा सामान्य सभा की बैठक में 30 मार्च को वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया जाएगा। यह बजट 1600 करोड़ के आसपास का होगा।
नगर निगम के बजट की तैयारी जोरो पर चल रही है, जिसमें सभी पार्षदों के सुझाव पर प्रत्येक वार्ड में रोड नाली निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी। केन्द्र सरकार द्वारा प्राप्त अनुदान को भी इसमें जोड़ा गया है। भागीरथी जल योजना जेएनआरयूएम, गरीब अप समन योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिलेगा। ज्ञात रहे नगर निगम द्वारा बिजली ऑफिस बुढ़ापारा से लेकर पचपेढ़ी नाका तक गौरवपथ नाए जाने की घोषणा की है। हटकेश्वर मंदिर में एक कॉरीडोर बनाया जाएगा। एमआईसी में पारित प्रस्ताव को इसमें शामिल किया जाएगा।
बजट होगा जनविरोधी : नेता प्रतिपक्ष तिवारी
गर निगम निर्वाचित सभा के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कहा कि नगर निगम द्वारा द्वारा जो बजट 30 मार्च को पेश किया जा रहा है, उसमें जनता के हितों के लिए कोई महत्वपूर्ण प्रावधान नहीं किया है।
आर. शर्मा
०००

