० शिवसेना रामजन्म उत्सव का 44वां आयोजन करेगी
रायपुर, 25 मार्च (आरएनएस)। छग शिवसेना प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी रामजन्म उत्सव के अवसर पर रामनवमीं शोभायात्रा का 44वां आयोजन 28 मार्च शनिवार को कोगी। उक्त शोभयात्रा का नेतृत्व छग शिवसेना प्रमुख धनंजय सिंह परिहार करेंगे। उक्त जानकारी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वाता्र में प्रदेश महासचिव रेशम जांगड़े और संतोष शुक्ला ने संयुक्त रूप से दी। पत्रकारवार्ता में रेशम ने बताया कि इस वर्ष शोभायात्रा का मार्ग परिवर्तित किया गया है।

शोभायात्रा नवीन बाजार बि_ल मंदिर से तात्यापारा बढ़ईपारा, रामसागर पारा, गुरुनानक चौक, एम जी रोड, शारदा चौक होते हुए नवीन बाजार में समाप्त होगी। शोभायात्रा शाम छह बजे निकलेगी। शोभयात्रा में रायपुर के 70 वार्डों सहित प्रदेश बिलासपुर, जांजगीर चांपा, कोरबा, रायगढ़, बिलाईगढ़, सारंगढ़ सहित पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में शिवसेना के कार्यकर्ता उपस्थित होंगे।
संदीप
०००००

