0-अमित जोगी, सतीश जग्गी, सीबीआई और स्टेट रखेंगे अपना-अपना पक्ष
0-01 अप्रैल को होगी हाईकोर्ट की सुनवाई
रायपुर, 25 मार्च (आरएनएस)। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बहुचर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड को री-ओपन किया गया है, जिस पर एक अप्रैल को हाई कोर्ट में सुनवाई होगी।
मिली जानकारी के अनुसार एनसीपी नेता राम अवतर जग्गी की हत्या 2003 में मौदहपारा थाने के सामने कर दी गई थी। इस समय चुनाव प्रचार चल रहा था, इसके पश्चात यहां पर एनसीपी नेताओं ने धरना दे दिया था। इसकी सुनवाई रायपुर के न्यायालय में हुई थी, जिसमें 27 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी, लेकिन आरोपी अमित जोगी को बाइज्जत बड़ी कर दिया गया था। सतीश जग्गी द्वारा दायर याचिका में सुनवाई करते हुए अब एक अप्रैल को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी, जिसमें सतीश जग्गी स्टेट, अमित जोगी और सीबीआई को अपना-अपना पक्ष रखने की छूट दी जाएगी। ज्ञात रहे अजित जोगी के पुत्र अमित जोगी इस मामले में आरोपी थे, लेकिन कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया। जग्गी परिवार इसको लेकर लंबे समय से कानूनी लड़ाई लड़ रहा था। जिसमें कई पुलिस के अधिकारियों कर्मचारियों को भी सजा का दुष्परिणाम भोगना पड़ा था।
रायपुर निवासी सतीश जग्गी स्टेशन रोड निवासी हैं। यह परिवार विद्याचरण शुक्ला के कॉफी निकट माना जाता है। इसके अलावा यह परिवार चेम्बर तथा अन्य राजनीतिक कार्यों में भाग लेता है, जिसके कारण यह परिवार एक अर्से से कानूनी लड़ाई लड़ रहा है।
आर. शर्मा
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

