सुनील सिंगला जिला महासचिव एवं विक्की सिंगला डबवाली बने जिला कोषाध्यक्ष
सिरसा 25 मार्च (आरएनएस)। अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला द्वारा सन्नी बांसल को दुबारा सिरसा जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उन्होंने खुशी जताते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिवद्धता दोहराई है। इस अवसर पर सन्नी बांसल ने संगठन के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला, महिला प्रदेशाध्यक्ष सुशीला सर्राफ, प्रदेश महासचिव बलराम गुप्ता ,राजेश सिंगला व् समस्त प्रदेश कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया। सन्नी बांसल ने कहा कि संगठन द्वारा उन पर जो विश्वास जताया गया है, वह उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है। उन्होंने कहा कि यह पद केवल सम्मान ही नहीं बल्कि समाज की सेवा और संगठन को मजबूत बनाने की बड़ी जिम्मेदारी भी है। वे और उनकी पूरी इकाई ईमानदारी और समर्पण के साथ इस जिम्मेदारी को निभाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज हमेशा से सामाजिक एकता, सेवा और समाज के उत्थान के लिए कार्य करता रहा है। भविष्य में भी संगठन के माध्यम से समाजिक जागरूकता और सेवा कार्यों को और अधिक गति दी जाएगी। सन्नी बांसल ने कहा कि समाज को संगठित कर उन्हें सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि समाज के विकास में उनकी भूमिका और मजबूत हो सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

