यह सम्मान बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री प्रीति झांगियानी के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया
सिरसा 25 मार्च (आरएनएस)। राजधानी नई दिल्ली के प्रतिष्ठित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित ‘एम्पावरमेंट एंड आइकन लीडर्स कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर फरीदाबाद के प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं समाजसेवी डॉ. अनिल धानुका को उनके निस्वार्थ सेवा कार्यों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री प्रीति झांगियानी के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।कार्यक्रम में देशभर से आए गणमान्य अतिथि, बुद्धिजीवी, उद्योगपति, चिकित्सक, शिक्षाविद एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने डॉ. धानुका के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। डॉ. अनिल धानुका लंबे समय से शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। दिल्ली के इस प्रतिष्ठित मंच पर सम्मानित होने से उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण एवं समाज के वास्तविक आईकॉन को पहचान दिलाना रहा।इस अवसर पर सिरसा के डॉ अनिल धानुका के साथ साथ स्वामी श्री रमेश साहुवाला जी को उनके सामाजिक, धार्मिक एवं नेक कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्हें अभिनेत्री प्रीति झांगियानी द्वारा सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया, वहीं डॉ. अनिल धानुका ने उन्हें सम्मान वस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया।
डॉ. धानुका ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, समाजसेवियों, चिकित्सकों, फैशन विशेषज्ञों एवं मॉडल्स को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम के दौरान डॉ. अनिल धानुका ने विश्वविद्यालयों द्वारा संचालित विभिन्न ऑनलाइन एवं प्रोफेशनल कोर्सेज की जानकारी साझा की, जिससे विद्यार्थियों एवं कार्यरत पेशेवरों को अपने करियर को नई दिशा देने का अवसर मिल सके। यह सम्मान न केवल डॉ. अनिल धानुका के उत्कृष्ट कार्यों की पहचान है, बल्कि समाज में शिक्षा और सशक्तिकरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

