कोल्ड स्टोरेज हादसे में 14 दिन की जेल
प्रयागराज 25 मार्च (आरएनएस)। कोल्ड स्टोरेज ढहने के मामले में गिरफ्तार उसका मालिक और पूर्व मंत्री अंसार अहमद उर्फ पहलवान पेशी के दौरान हंसते-मुस्कुराते नजर आये।
सपा नेता के समर्थन में अस्पताल से लेकर कोर्ट तक भारी भीड़ जुटी रही। कोर्ट से बाहर निकलते समय वह समर्थकों का हाथ हिलाकर अभिवादन करते दिखा। ज्ञात हो कि फाफामऊ स्थित उनके आदर्श कोल्ड स्टोरेज की इमारत 23 मार्च को दोपहर करीब डेढ़ बजे धमाके के बाद ढह गई थी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हुए।
घटना के बाद गिरफ्तार किए गए अंसार अहमद को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

