जीव जब जीवन के धर्म रथ पर आरूढ़ होकर तभी विजय प्राप्त करेगा- डा अनिरुद्ध जी महाराज
प्रयागराज 25 मार्च (आरएनएस)। मां कल्याणी देवी मंदिर धाम में चल रहे नवरात्रि महोत्सव के सप्तम दिवस पर प्रात:काल 5 बजे महामंत्री पंडित श्याम जी पाठक ने विधि विधान पूर्वक मां कल्याणी जी का मंगला आरती कर माता कालरात्रि का आह्वान किया।
दोपहर 2 बजे तक मां का दर्शन पूजन करने के लिए मंदिर प्रांगण में भक्तों की भारी भीड़ की कतार लगी रही। भक्तों ने प्रांगण में चल रही दुर्गा सप्तशती पाठ और शतचंडी महायज्ञ में भाग लिया। शाम 6 बजे मां कल्याणी देवी का श्रृंगार दर्शन का पट भक्तों के लिए खोला गया और मां कल्याणी साक्षात कालरात्रि स्वरूप में हाथों में खड्ग, गले में मुंड माला और भगवान शिव के ऊपर होकर सवार दिव्य स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिया। मां के अलौकिक रूप का श्रृंगार दर्शन प्राप्त कर भक्तगण भक्ति की मस्ती में सराबोर होकर ने कालो की काल महारानी काली का जोरदार जयकारा लगाते रहे।
अध्यक्ष पंडित सुशील कुमार पाठक ने बताया कि गुरुवार को नवरात्रि के महाअष्टमी तिथि पर मां कल्याणी देवी का श्रृंगार माता महागौरी के स्वरूप में किया जाएगा। मां का संपूर्ण श्रृंगार स्वर्ण आभूषणों एवं फूल फल एवं मेंवों से किया जाएगा। मेले के प्रबंधन अध्यक्ष सुशील कुमार पाठक महामंत्री श्याम जी पाठक संयोजक अनिल पाठक, यज्ञाचार्य संतोषांनंद महाराज, दिलीप पाठक एवं सैकड़ो स्वयं सेवक एवं पुलिस के जवान तैनात रहे।
इस अवसर मां कल्याणी देवी मंदिर धाम के अंतर्गत श्री नवसंवत्सर मानस समिति के द्वारा आयोजित श्री राम कथा के सप्तम दिवस पर भक्तों को कथा का रसपान कराते हुए कथा व्यास डा अनिरुद्ध जी महाराज ने लंका कांड के प्रसंग को सुनते हुए भगवान श्री राम और विभीषण के संवाद का धर्म रथ वर्णन करते हुए कहा कि जीव जब जीवन के धर्म रथ पर आरुढ़ होगा तभी विजय प्राप्त करेगा।
कथा का संचालन प्रवक्ता ओंकार नाथ त्रिपाठी किया। उन्होंने बताया कि रामनवमी के अवसर 27 मार्च को दोपहर 12:00 बजे समिति के द्वारा धूमधाम के साथ श्री राम जन्मोत्सव एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पंडित कृष्ण कुमार पाठक, महामंत्री सुबोध खन्ना, शिवबाबू त्रिपाठी, राजेश केसरवानी, मनोज टंडन, कुंवर जी टंडन, राजू यादव सहित सैकड़ों भक्तों ने आरती किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

