सपा के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व मंत्री शिव पाल सिंह यादव का कार्यकर्ताओं ने किया जोर दार स्वागत
प्रयागराज 25 मार्च (आरएनएस)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का आज़ पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिले मे आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया। सोरांव हाइवे पर कुरगांव के सामने स्थित एक ढाबे पर जुटे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए स्वागत से अभिभूत वरिष्ठ समाजवादी नेता शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि 2027 मे उत्तर प्रदेश मे बदलाव के लिए जनता मन बना चुकी है। भाजपा राज मे बदहाल किसान, बेरोजगार नौजवान के साथ सिर्फ समाजवादी पार्टी ही खड़ी है।
उन्होंने कहा कि महिलाएं असुरक्षा की भावना मे जी रही हैं. अल्पसंख्यक समाज डरा हुआ है। उलटे समय समय पर भाजपा नेताओं के विभेदकारी बयान से समाज में भाई चारे की बजाय कटुता का माहौल बन रहा है।
सपा नेता ने कहा कि प्रदेश एवं देश की सत्ता से भाजपा सरकार को हटाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी एकजुटता के साथ काम करना होगा। बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाना होगा।
शिवपाल सिंह यादव विधानसभा फूलपुर क्षेत्र के जगतपुर मे एक शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित देश के शहीदों की विधवाओं के सम्मान मे आयोजित कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने आये थे।
स्वागत करने वालों मे प्रमुख रूप से विधायक गण श्रीमती विजमा यादव, गीता शास्त्री, प्रदेश महासचिव लल्लन राय, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, प्रदेश सचिव दूध नाथ पटेल, अमरनाथ मौर्य, शमशाद अहमद,दान बहादुर मधुर, रविन्द्र यादव एडवोकेट, आर एन यादव, पार्षद तारा देवी, संगम लाल मौर्य, महबूब उस्मानी, श्याम सिंह बच्चा यादव, प्रेम चंद्र मौर्य, तारिक सईद अज्जू, डॉ राजेश, अनुराधा अम्बेडकर, सुषमा पासी, राकेश उफऱ् भोला पटेल, आस्था पटेल, संतोष यादव, देवीलाल, रवि गुप्ता, जीत लाल पासी, रमाकांत पटेल, माधव विश्वकर्मा, मशहद, रामसेवक पटेल आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

