रज़ा मुराद समेत कई मशहूर हस्तियां करेंगी सहभाग
प्रयागराज 25 मार्च (आरएनएस)। नगर की साहित्यिक संस्था ‘गुफ़्तगूÓ द्वारा आगामी 28 और 29 मार्च को ‘प्रयागराज लिटरेरी फेस्टिवल- 2026Ó का आयोजन आर्य कन्या इंटर कॉलेज (अंग्रेज़ी माध्यम) स्थित पिंक हाल में किया जा रहा है। इसमें फिल्मी दुनिया से जहां रज़ा मुराद साहब तशरीफ़ ला रहे हैं, वहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट के माननीय न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी, उत्तर मध्य सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक सुदेश शर्मा, पूर्व पुलिस महानिरीक्षक लालजी शुक्ल, यश मालवीय, डॉ धनंजय चोपड़ा, अनिल कुमार उफऱ् अन्नू भइया समेत अनेक लोग अलग-अलग सत्रों में भाग ले रहे हैं। यह बात बुधवार को एक पत्रकार वार्ता में गुफ़्तगू संस्था के अध्यक्ष डॉ. इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी ने कही।
प्रेस वार्ता में उनके साथ संस्था के सचिव नरेश कुमार महरानी, उपाध्यक्ष मनमोहन सिंह ‘तन्हाÓ, डॉ. एस.एम. अब्बास, हकीम रेशादुल इस्लाम, एडवोकेट शिवाजी यादव और धीरेंद्र सिंह नागा भी मौजूद रहे। सचिव नरेश कुमार महरानी ने बताया कि इन दिनों देशभर के विभिन्न शहरों में लिटरेरी फेस्टिवल का आयोजन हो रहा है। लेकिन, हमारे साहित्यिक प्रयागराज में ऐसा कोई आयोजन नहीं हो रहा। इसे देखते हुए हमारी संस्था ‘गुफ़्तगूÓ ने यह आयोजन करने का संकल्प लिया है।
उन्होंने कहा कि प्रयागराज का अपना एक ऐतिहासिक महत्व रहा है। कोशिश है कि इस आयोजन के द्वारा अपने शहर के ऐतिहासिक महत्व को पूरे देश में एक बार फिर से रेखांकित कराया जाए।
इस आयोजन के दौरान हम विभिन्न क्षेत्रों में अकबर इलाहाबादी अवार्ड, अदब नवाज़ अवार्ड, डॉ. प्रीतमदास अवार्ड, कुलदीप नैयर अवार्ड, सुभद्रा कुमारी चौहान अवार्ड, कैलाश गौतम अवार्ड, सीमा अपराजिता अवार्ड, डॉ. सुधाकर पांडेय अवार्ड, मिल्खा सिंह अवार्ड, उमेश नारायण शर्मा अवार्ड, पुष्पिता अवार्ड और ‘गुफ़्तगूÓ अवार्ड भी प्रदान करेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

