प्रयागराज 25 मार्च (आरएनएस)। सामाजिक कार्यकर्ता रजनीकांत श्रीवास्तव ने कहा कि कुंभ एवं माघ मेले के अवसर पर शास्त्री ब्रिज पर सुरक्षा की दृष्टि से जाली लगाई गई थी। इस जाली का उद्देश्य नागरिकों द्वारा गंदगी फैलाने एवं किसी भी प्रकार की दुर्घटना, विशेषकर कूदने जैसी घटनाओं को रोकना था। प्रशासन की यह पहल जनहित में अत्यंत सराहनीय रही थी।
उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान में उक्त जाली को काटकर हटाया जा रहा है, जिससे आम जनमानस में असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो रही है। लाखों रुपये की लागत से कुंभ एवं माघ मेले के दौरान गंगा नदी की सुरक्षा एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई थी, ऐसे में इस प्रकार जाली हटाया जाना गंभीर विषय है।
रजनीकांत श्रीवास्तव ने प्रश्न उठाया कि आखिर किसके आदेश पर यह जाली हटाई जा रही है, जिससे आम जनता में भय का वातावरण व्याप्त हो रहा है।
उन्होंने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से आग्रह किया है कि जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल जाली को हटाने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए और उचित निर्णय लिया जाए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

