चैंपियंस अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज 25 मार्च (आरएनएस)। मजीदिया इस्लामिया कॉलेज व दौलत हुसैन इंटर कॉलेज बी का मैच चैंपियंस अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता में मैच टाई पर समाप्त पर हुआ। दौलत हुसैन बी के शिवम पाल ने शानदार शताकीय ( 100 रन, 76 गेंद, 18 चौके ) पारी खेली।
बुधवार को दौलत हुसैन मैदान पर दौलतहुसैन इंटर कॉलेज बी पहले बल्लेबाजी करते हुए 32.2 ओवर में 162 रन ( शिवम पाल 100, अनंत वैभव 17 रन, मो. आलिम 4/18, मो. युसूफ 3/33, आरुष पाल 1/27, अंश कुमार 1/31 ) पर बनाए। जवाब में एमआईसी की टीम ने 30.1 ओवर में 162 रन ( जियाद अहमद 26, अब्दुल रेहमान 23, मो. युसूफ 20, प्रिंस कुशवाहा 3/34, कृष्णा चौहान 3/44, अनंत वैभव 1/13, अयान अहमद 1/28, यासिर मोकीट 1/29 ) भी इतना ही बना पाई। मैच में अजय कुमार व पवन कुमार ने अंपायरिंग और आशीष भारतीय ने स्कोरिंग की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

