प्रयागराज 25 मार्च (आरएनएस)। पूर्व विजेता श्रेष्ठ इलेवन और सीके रॉयल किंग ने प्रीतम नगर रात्रिकालीन टेनिसबाल क्रिकेट प्रतियोगिता में आसान जीत दर्ज कर क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बना ली। सदाबहार क्लब के तत्वावधान में प्रतियोगिता प्रीतम नगर गोकुल आवास स्थित पीला पार्क में चल रही है।
श्रेष्ठ इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पे 49 रन (रविंद्र आनंद 26, मंजी 16, निशांत 2 विकेट, आशुतोष निगम और शिवम शुक्ला एक-एक विकेट) बनाकर और नेक्स्ट टॉपर अकेडमी को 22 रन (निशांत 6 ताहिल 5 और ऐमन सिद्दिकी 2 विकेट आकिब और छोटू एक-एक विकेट) पर आल आउट कर आसानी से मैच जीत कर क्वार्टर फ़ाइनल में प्रवेश किया। रविंद्र आनंद को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार श्रीराम ट्रैवल्स और द्विवेदी मेडिकल स्टोर के प्रोपराइटर धर्मेंद्र द्विवेदी द्वारा दिया गया।
दूसरे मैच में सीके रॉयल किंग के 37 रन (राम लाला 15, सूरज सिंह और मोनू 5-5 रन, हरीश बग़ल 3 विकेट, अभिषेक और जीशान एक-एक विकेट) के जवाब में गंगा इलेवन 22 रन (जीशान 8 रन, हरीश बग़ल 5 रन, शुभम यादव 4 विकेट, अनूप 3 विकेट, मनीष एक विकेट) ही बना सकी। शुभम यादव को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार समर्थ हॉस्पिटल के निदेशक डॉक्टर मनोज ने दिया।
अभय श्रीवास्तव और अतुल सिंह ने मैच में अंपायरिंग, जबकि मृणाल अरोड़ा ने स्कोरिंग व लाइव एवं पियूष श्रीवास्तव ने कमेंट्री की। थर्ड अम्पायर की भूमिका दीपक सिंह ने निभाई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

