17वीं न्याज हसन टी -20 क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज 25 मार्च (आरएनएस)। चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब ने 17वीं न्याज हसन कलर ड्रेस टी -20 कैशमनी क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में विराट स्पोट्र्स क्लब को 61 रन से और दूसरे मैच में जय सेल्स वारियर्स ने दौलत हुसैन इंटर कॉलेज को 19 रन से हराकर प्रतियोगिता में पूर्ण अंक अर्जित किए हैं। चौधरी क्लब के देवांश पाठक के अतिशी शतक ( 101 रन, 57 गेंद, 13 चौके एवं तीन छक्के ) तो वहीं जय सेल्स टीम के राहुल राज पाल के बहुमुखी खेल ( 51 रन, 34 गेंद, पांच चौके व तीन छक्के एवं 4 – 0 – 38 – 1 ) कर अपनी टीम को जीत दिलाई हैं।
पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 198 रन ( देवांश पाठक 101, अंशुमान पांडेय 63 नाबाद, आशीष रत्नाम 19 रन, सूर्य प्रकाश सिंह 2/25, सचिन मिश्र 1/29, शिवा मिश्र 1/37 ) पर बनाए। जवाब में विराट स्पोट्र्स क्लब की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 137 रन ( दिलीप कुमार 31, सूर्य प्रकाश सिंह 25, शाश्वत प्रताप व धीरज मिश्रा 20 – 20 रन, अंशुमान पांडेय 2/21, हर्षित तिवारी 1/04, मयंक दुबे 1/12, मनु राजा 1/25 ) ही बना सकी। मैच के बाद पूर्व क्रिकेटर गिरधारी मिश्र ने देवांश पाठक को प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया। मैच में अनूप कुमार शर्मा व राहुल सिंह ने अंपायरिंग और प्रितेश सोनकर एवं अंकित पांडेय ने स्कोरिंग की।
दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जय सेल्स वारियर्स ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 165 रन ( राहुल राज पाल 51, सौरभ प्रताप सिंह 40, सिद्धार्थ मिश्र 25, गौरव पाठक 19 रन, अखिलेश यादव 2/25, सत्यम शुक्ला व मो. हम्माद एक – एक विकेट ) पर बनाए। जवाब में दौलत हुसैन इंटर कॉलेज की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 146 रन ( हिमांशु द्विवेदी 38, सुमित अग्रवाल 36, इमरोज अली 28 नाबाद, विपुल द्विवेदी 12 रन, अश्वनी दुबे 3/19, प्रियांशु यादव 1/22, राहुल राज पाल 1/38 ) ही बना सकी। मैच के बाद कार्तिकेय सरन अपर महाधिवक्ता उत्तरप्रदेश सरकार ने राहुल राज पाल को प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया। मैच में अनूप कुमार शर्मा व राहुल सिंह ने अंपायरिंग और अंकित पांडेय एवं प्रितेश सोनकर ने स्कोरिंग की।
प्रतियोगिता में आज पहला मैच फाफामऊ क्रिकेट क्लब व आशीष नेहरा क्रिकेट क्लब के बीच सुबह आठ बजे से और दूसरा मैच चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब व दौलत हुसैन इंटर कॉलेज के बीच दोपहर 12 बजे से खेला जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

