प्रयागराज 25 मार्च (आरएनएस)। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई कुलभाष्कर आश्रम पी जी कॉलेज के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन का का प्रारंभ योगाभ्यास से शुरू हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर गीतांजलि मौर्य के निर्देशन में चल रहे विशेष शिविर के प्रथम सत्र मे डॉक्टर मनोज कुमार सिंह उद्यान विज्ञान कुलभाष्कर आश्रम पी जी प्रयागराज में अपना व्याख्यान मानव जीवन में फल एवं सब्जियों के महत्व विषय पर दिया।
अपने व्याख्यान में डॉक्टर सिंह ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को 300 ग्राम सब्जी और 85 ग्राम फल प्रतिदिन खाना चाहिए। यह आवश्यक नहीं है कि महंगी सब्जी एवं फल खाया जाए। मौसम के अनुसार ही सब्जी और फल का उपयोग करें। अपने देश में प्रत्येक मौसम में सब्जी और फल अलग-अलग प्रकार के मिलते हैं। मौसम की सब्जी एवं फलों की विशेषता होती है कि एक तो सस्ते मिलते हैं दूसरे उसपर कीटनाशी व रोगनाशी का कम से कम उपयोग या नहीं हुआ रहता है।
दूसरे सत्र में स्वयंसेवक एवं सेविकाओं ने अपने-अपने निर्धारित क्षेत्र में जाकर जाकर मतदाता जागरूकता अभियान चला कर जागरूक किया और अपने-अपने क्षेत्र के साफ सफाई की। विशेष कार्यक्रम के तीसरे दिन का प्रारंभ योग अभ्यास से प्रारंभ हुआ। आज की मुख्य वक्ता डॉ हेमलता पंत जंतु विज्ञान विभाग सीएमपी पीजी कॉलेज प्रयागराज रहीं। डॉक्टर पंत ने अपना व्याख्यान पर्यावरण संतुलन विषय पर दिया। डॉक्टर पंत ने अपने व्याख्यान में बताया कि पर्यावरण की क्षति निरंतर होता जा रहा है। इसे हम लोगो को बचाने की आवश्यकता है पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए हम सभी का प्रयास होना चाहिए की सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें, कूड़े कचरे को खुला में ना फेकें।
कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर श्रद्धा तिवारी कार्यक्रम अधिकारी एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर एसपी यादव कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना कुलभाष्कर आश्रम पीजी कॉलेज में किया। इस अवसर पर 150 स्वयंसेवक एवं सेविकाओं के साथ महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रोफेसर एसपी वर्मा, प्रोफेसर एसपी विश्वकर्मा ,प्रोफेसर सूर्यनारायण, प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार सिंह, इंजीनियर आरपी सिंह उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

