पिथौरागढ़,25 मार्च (आरएनएस)। ?पिथौरागढ़ में कांग्रेस ने रसोई गैस किल्लत को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। बुधवार को यहां कार्यकर्ताओं ने लकड़ी का चूल्हा जलाकर मोदी सरकार की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ सरकार गैस की कमी न होने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ सीमांत जिले में एक सिलेंडर पाने के लिए आमजन रोजाना सड़क पर युद्ध लड़ रहे हैं। नगर के घंटाकरण के समीप गैस एजेंसी कार्यालय परिसर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और सांकेतिक तौर पर धरना दिया। महामंत्री हिमांशु ओझा, जिला उपाध्यक्ष निशीद उप्रेती, मन्नू ठकुराठी, दीप वर्मा ने गैस को लेकर चल रही मारामारी के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर शीघ्र ही गैस की समस्या दूर नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान प्रवक्ता त्रिभुवन चुफाल, कमल शाही, नवीन कापड़ी, पार्षद राहुल लुंठी, कमल जोशी, भूरा मियां अंसारी, मोहन लाल चौधरी, नितेश कुमार, शंकर लाल, कपिल सौन, जगदीश बिष्ट, मोहम्मद कासिफ, प्रयाग राजा, तरुण कपोलिया, जितेंद्र जोशी, नितिन सागर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

