पिथौरागढ़,25 मार्च (आरएनएस)। ?पिथौरागढ़ पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बलुवाकोट से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान थानाध्यक्ष मेघा शर्मा के नेतृत्व में टीम ने नेपाल सीमा के काली नदी व तटवर्ती क्षेत्रों में गश्त की। बताया इस अभियान का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अवैध घुसपैठ व संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाना है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

