पिथौरागढ़,25 मार्च (आरएनएस)। ?पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण पैदा हुआ गैस संकट अभी कम होता नहीं दिख रहा। शायद यही वजह है कि घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग जो पहले 21 दिन से बढ़ा कर 25 दिन की गई थी, वह अवधि बढ़ा कर अब 35 दिन कर दी गई है। यह नया नियम उन उपभोक्ताओं पर लागू होगा, जिनके पास एक नंबर पर दो गैस सिलिंडर हैं यानि की डीबीसी (डबल बाटल कनेक्शन)। जनपद में अब ऐसे उपभोक्ता जिनके एक गैस कनेक्शन पर दो सिलेंडर हैं, उन्हें अब 35 दिन बाद बुकिंग की सुविधा मिलेगी। बुधवार को तिलढुकरी गैस एजेंसी की प्रबंधक मंजू बिष्ट ने बताया कि डीबीसी कनेक्शन पर रिफलिंग की नियम में फेरबदल हुआ है। 25 की बजाए अब डीबीसी कनेक्शन पर बुकिंग 35 दिन के बाद होगी। उज्ज्वला गैस धारकों को भी अब गैस बुकिंग के लिए पहले के मुकाबले अधिक इंतजार करना होगा। उज्ज्वला गैस धारकों के लिए बुकिंग की समय सीमा 35 दिन निर्धारित की गई है।सिंगल बॉटल कनेक्शन वालों के लिए अवधि 25 दिन रहेगीपिथौरागढ़,25 मार्च (आरएनएस)। एसबीसी यानी सिंगल बॉटल कनेक्शन वालों के लिए रसोई गैस बुकिंग समयावधि में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। पूर्व की तरह ही उपभोक्ता 25 दिन बाद रिफिल करेंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

