रुद्रपुर,25 मार्च (आरएनएस)। मामूली कहासुनी के बाद टैक्सी चालक और उसके साथी पर हमला करने का आरोप लगा है। भूरारानी निवासी हरजीत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनका भाई कमलजीत सिंह टैक्सी चालक है। 18 मार्च की रात भाई अपने एक दोस्त के साथ अटरिया रोड पर एक दुकान में पानी लेने गया था। इस दौरान भाई के दोस्त की पानी लेने के लिए दुकानदार गोविंद मोन्टू से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद गोविंद ने अपने साथियों के साथ मिलकर डंडों से हमला कर दिया। साथ ही आरोपियों ने उसकी टैक्सी के भी शीशे तोड़ दिए। थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

