रुद्रपुर,25 मार्च (आरएनएस)। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में बालिकाओं के लिए परामर्श एवं मार्गदर्शन सेमिनार का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को वर्तमान समय में शिक्षा, कॅरियर और व्यक्तित्व विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं के प्रति जागरूक करना था। समग्र शिक्षा, ऊधमसिंह नगर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के प्रारंभिक सत्र में विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद कुमार पांडेय ने सेमिनार की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए आमंत्रित विशेषज्ञों का स्वागत किया। कार्यक्रम समन्वयक निर्मल न्योलिया ने सेमिनार के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्कूली शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को जीवन कौशल, कॅरियर विकल्पों और आत्मविश्वास के विकास से जोडऩा समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। सेमिनार में आमंत्रित विशेषज्ञ प्रभु नाथ, प्राचार्य, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज और नक्षत्र पांडे, निदेशक, ग्लोरियस एकेडमी, बनबसा ने भी विचार व्यक्त किए। सेमिनार में 50 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर हरीश आर्या, होशिला प्रसाद, डॉ. एके सिंह, डॉ. हेमलता पाठक, अनिल राठौर, योगेंद्र सिंह, ललित जोशी, पूजा भट्ट, दीपिका, अदिति, ममता, स्मृति मंडल, नीरज, लता और राजेश राणा उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

