रुद्रपुर,25 मार्च (आरएनएस)। बैडमिंटन क्लब के नन्हें खिलाडिय़ों और सदस्यों ने बुधवार को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से उनके आवास पर मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मंडी परिसर में स्थित सीमेंटेड बैडमिंटन कोर्ट को वुडन कोर्ट में बनाए जाने और उसके रख-रखाव की मांग की। क्लब के सदस्य मोहित तिवारी ने बताया कि वर्तमान में नगर में कहीं भी वुडन बैडमिंटन कोर्ट उपलब्ध नहीं है, जिससे छोटे बच्चों और अन्य खिलाडिय़ों को सीमेंटेड कोर्ट में खेलने में असुविधा होती है। उन्होंने कहा कि यदि नगर में वुडन कोर्ट बन जाता है तो सितारगंज क्षेत्र के सभी खिलाडिय़ों को लाभ मिलेगा और भविष्य में खिलाड़ी बैडमिंटन और अन्य खेलों के माध्यम से नगर और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मांग पत्र पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया। यहां हरिशंकर रस्तोगी, शंकर सरदार, अनिल रस्तोगी, चिराग मित्तल, चेतन मित्तल, आयुष जिंदल, श्रेया गोयल, ऋषि गुप्ता, हनीश कुमार, यश अग्रवाल, सत्येंद्र बंसल, अमित, आहना चौधरी, समर्थ पांडेय, सानिध्य पांडेय, आद्या तिवारी, आराध्या तिवारी, वेदांश बंसल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

