रुद्रपुर,25 मार्च (आरएनएस)। क्षेत्र निवासी एक चाय के दुकानदार का शव बुधवार को संदिग्ध हालात में नई मंडी में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचानामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 40 वर्षीय लालता प्रसाद पुत्र माखनलाल निवासी नई सुनहरी किच्छा चाय की दुकान चलाता था। बुधवार सुबह उसका शव नई मंडी परिसर में सब्जी मंडी के निकट पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और लालता के परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि लालता प्रसाद शराब का सेवन करता था। दरऊ चौकी इंचार्ज पवन जोशी ने बताया कि लालता प्रसाद नई मंडी कैसे और कब पहुंचा। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम की रिर्पोट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

