करण जौहर के रियलिटी शो द ट्रेटर्स इंडिया के दूसरे सीजन को लेकर लोगों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। शो की शूटिंग जैसलमेर में शुरू हो चुकी है और इसमें हिस्सा लेने वाले कई प्रतियोगियों के नाम चर्चा में हैं। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल की बहन शाहनील गिल भी इसका हिस्सा होंगी। इस खबर ने अभी से फैंस को उत्साहित कर दिया है, क्योंकि शाहनील सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, द ट्रेटर्स इंडिया 2 के लिए शाहनील के नाम की पुष्टि हुई है। वह इसमें बतौर प्रतियोगी शामिल होंगी जो रियलिटी शो की दुनिया में उनका पहला कदम होगा और ओटीटी डेब्यू भी, क्योंकि यह शो अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगा। बता दें कि शाहनील सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 4.4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अपनी खूबसूरत तस्वीरों से वह हमेशा लोगो का ध्यान खींच लेती हैं।
शाहनील के अलावा, सोहेल खान की पूर्व पत्नी सीमा सजदेह का नाम भी चर्चा में है।
रिपोर्ट के अनुसार, बातचीत शुरुआती दौर में है। हालांकि उनकी भागीदारी पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें, द ट्रेटर्स मूल रूप से नीदरलैंड का शो है, जिसका प्रसारण 2021 में डी वेर्राडर्स नाम से हुआ था। इसी का रूपांतरण द ट्रेटर्स इंडिया दूसरे सीजन के साथ लौट रहा है जिसके लिए मुनव्वर फारूकी, श्वेता तिवारी जैसे नाम चर्चा में हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

