अक्षय कुमार आगामी फिल्म ‘भूत बंगलाÓ के साथ एक बार फिर कॉमेडी जॉनर में वापसी करने को तैयार हैं। इस फिल्म के जरिए अक्षय और प्रियदर्शन की एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी लगभग 16 साल बाद बड़े पर्दे पर वापस आ रही है। अब अक्षय की इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिल गई है और सर्टिफिकेट भी जारी हो गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार की ‘भूत बंगलाÓ को सेंसर बोर्ड से यूए सर्टिफिकेट मिला है। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को फैंटेसी और हल्के सुपरनेचुरल एलिमेंट्स के साथ मिलाकर बनाया गया है।
भूत बंगला में डरावने सीन के बजाय सिचुएशनल कॉमेडी पर अधिक ध्यान दिया गया है। यूए 16 रेटिंग के साथ यह फिल्म कॉमेडी और हॉरर का डबल डोज देने वाली फुल एंटरटेनर फिल्म के तौर पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। ‘भूत बंगलाÓ इस साल गर्मियों में आने वाली मच अवेटेड फिल्मों में से एक है।
‘भूत बंगलाÓ के जरिए अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन 16 साल बाद बड़े पर्दे पर बड़ा धमाका करने के लिए तैयार हैं। दोनों ने आखिरी बार 2010 में आई फिल्म ‘खट्टा मीठाÓ में साथ काम किया था। अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी ने कई हिट फिल्में दी हैं।
इनमें ‘हेरा फेरीÓ (2000), ‘गरम मसालाÓ (2005), भूल भुलैया (2007) और ‘भागम भागÓ (2006) जैसी यादगार कॉमेडी फिल्में शामिल हैं। अक्षय की अपकमिंग फिल्म ‘हैवानÓ भी प्रियदर्शन के ही साथ है। इसमें सैफ अली खान और सैयामी खेर भी अहम भूमिकाओं में हैं।
प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित ‘भूत बंगलाÓ में अक्षय कुमार के साथ तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और दिवंगत अभिनेता असरानी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। ‘भूत बंगलाÓ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

