सिरसा 26 मार्च (आरएनएस)। हिसार रोड स्थित महावीर कॉलोनी में श्री राम ड्रामेटिक युवा क्लब द्वारा माँ का जागरण करवाया गया। इस मौके पर हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान मनीष सिंगला ने विशेष रूप से शिरकत करते हुए माता रानी की पावन ज्योत प्रज्ज्वलित की और इसे अपने जीवन का अनमोल क्षण बताया। उन्होंने क्लब की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री राम ड्रामेटिक युवा क्लब का अनुशासन और भक्ति के प्रति समर्पण वाकई काबिल-ए-तारीफ है। इस पावन बेला पर वार्ड 4 पार्षद सनप्रीत सोढी, वार्ड 13 पार्षद मनीष कुमार, वार्ड 22 पार्षद मुकेश रोहिला, हर्ष खुराना, मनीष जी जिंदल, बिजली सचिव हरपिन्द्र शर्मा व योगेश बिजारनिया भी मौजूद थे। पूरी कॉलोनी ‘जय माता दीÓ के जयकारों से गूंज उठी। मनीष सिंगला ने इस मौके पर कहा कि माता रानी की असीम कृपा और श्री राम ड्रामेटिक युवा क्लब के सभी ऊर्जावान साथियों के प्रेम की बदौलत आज मुझे माँ की पावन ज्योत प्रज्ज्वलित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। किसी भी धार्मिक आयोजन में शामिल होना सौभाग्य की बात होती है, लेकिन युवाओं द्वारा समाज और संस्कृति को जोडऩे का यह प्रयास देख कर मन अत्यंत प्रसन्न है। उन्होंने माँ को पूजा का ख़ास संदेश देते हुए कहा कि अगर जीवन में कामयाब होना हैं तो उसका एक ही मूलमंत्र हैं डटकर माँ की पूजा करो। इस दौरान मनीष सिंगला ने युवाओं को सम्मानित किया। इसी के साथ माँ और श्याम बाबा को समर्पित भजन भी प्रस्तुत किए ।
Login
What's Hot
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

