पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही ही पर मोबाइल फोन,लैपटॉप वारदात प्रयुक्त स्कूटी व मोटरसाइकिल बरामद
सिरसा 26 मार्च (आरएनएस)। रानियां थाना क्षेत्र के अंतर्गत धनुर रोड स्थित वार्ड नंबर 10 में 13 मार्च 2026 को दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात का सिरसा पुलिस ने सफलतापूर्वक पर्दाफाश करते हुए कथित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए रानियां थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के दिन चार युवक स्कूटी और मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक ढाणी में पहुंचे और स्वयं को बिजली मिस्त्री बताकर घर में घुस गए।पीडि़त महिला गुरदीप कौर पत्नी संतोख सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने घर में प्रवेश करते ही पिस्तौल के बल पर उसके 13 वर्षीय पोते को बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने महिला और उसके पति को जान से मारने की धमकी देते हुए घर में रखे एक मोबाइल फोन तथा लैपटॉप में रखी लगभग 8 से 9 हजार रुपये की नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए।घटना की गंभीरता को देखते हुए जैसे ही मामला पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के संज्ञान में आया, उन्होंने तत्काल प्रभाव से विशेष पुलिस टीमों का गठन कर मामले को शीघ्र सुलझाने के निर्देश दिए। पीडि़ता की शिकायत के आधार पर रानियां थाना में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए कार्रवाई की और वारदात में शामिल कथित तीन आरोपियों प्रमोद कुमार पुत्र राजेंद्र निवासी ढाणी जोगा सिंह, गुरपिंदर सिंह पुत्र जरनैल सिंह तथा सुखदेव सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी रानियां को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी का भी खुलासा किया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई नकदी, मोबाइल फोन, लैपटॉप तथा वारदात में प्रयुक्त स्कूटी और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।पुलिस प्रशासन ने क्षेत्रवासियों को सतर्क रहने तथा संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है, ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

