मार्केट कमेटी सचिव के साथ किया निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण
सिरसा 26 मार्च (आरएनएस)। दी एसोसिएशन आढ़तियान अनाज मंडी, सिरसा ने अनाज मंडी की दोनों तरफ की सड़कें ( शिव चौक से कबीर चौक तक और जगदेव चौक से अरोड़वंश चौक तक) का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए उपायुक्त, भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट यतींद्र सिंह, एसडीएम और मार्केट कमेटी सेक्रेट्री का तहदिल से धन्यवाद किया। प्रधान प्रेम बजाज ने कहा कि आगामी गेहूं और सरसों के सीजन से पहले पहले इस कार्य को पूर्ण कर दिया जाएगा, ताकि सीजन के दौरान सरकार द्वारा गेहूं का उठान करने और हमारे जमींदारों को किसी प्रकार की समस्या ना हो। उन्होंने कहा कि प्रयास यही रहेगा कि पिछले सीजन के दौरान जो समस्याएं आई थी, वैसी स्थिति दोबारा उत्पन्न ना हो और मंडी का कार्य सुचारू रूप से चल सके। वीरवार को मंडी प्रधान प्रेम बजाज ने मार्केट कमेटी सेक्रेट्री के साथ सड़कों के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, जिसमें कुछ खामियों के बारे में मार्केट कमेटी सेक्रेट्री को बताया गया, जिसमें उन्होंने आश्वासन दिया कि इन खामियों को दूर किया जाएगा और जल्द ही इन्हें दुरुस्त करवाकर काम बेहतर तरीके से पूर्ण किया जाएगा। इस मौके पर उप प्रधान राजू सुधा, महासचिव राजेंद्र नढा, कोषाध्यक्ष कृष्ण गोयल, धर्मपाल जिंदल, अनीश गर्ग, पवन गर्ग, अशोक खट्टर, सुभाष कम्बोज, रंजीत गुजरानी, मंगत राय गर्ग समेत अन्य आढ़तीगण मौजूद रहे।
सिरसा, 26 मार्च। फोटो:03
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

